प्ले स्टोर पर कुछ खास एप्लीकेशन हैं जो ऑनलाइन मिलने वाले सामान की कीमतों की तुलना करते हैं। साथ ही बताते हैं कि कौन सा सामान किस वेबसाइट पर सस्ता मिल रहा है।
1. वूडू एप (Voodoo)
हाल ही में लॉन्च हुआ एप्लीकेशन वूडू (Voodoo) अपने यूजर को ऑनलाइन सामान की कीमतों की तुलना करके बताता है कि कौन सा सामान किस वेबसाइट पर सबसे कम कीमत में मिल रहा है। यह एक डिजीटल असिस्टेंट एप है जो लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान नए-नए ऑफर और सर्वश्रेष्ठ डील की जानकारी देता है। वूडू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शॉपिंग के अलावा कैब बुक कराने की भी सुविधा भी प्रदान करता है। कैशबैक के लिए यह कूपन भी उपलब्ध कराता है। कूपन कोड डालने पर डिस्काउंट मिलता है।
2. माइ स्मार्ट प्राइज (Compare Prices, Deals & Offers)
भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिलने वाले सामान की कीमतों की तुलना करने के लिए यह एप सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह वेबसाइट कुल 100 ई-कॉमर्स साइटों की कीमतों की तुलना करती है। किसी भी सामान को सर्च करने के लिए इसमें कैटेगरी दी गई है ताकि यूजर सामान को आसानी से सर्च कर सकें ताकि उनके समय की बचत हो।
3. प्राइज देखो (PriceDekho:Shopping Comparison)
गूगल प्ले स्टोर पर यह एप भी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिलने वाले सामान की कीमतों की तुलना करता है। यह एप सामान पर विशेष छूट होने पर उससे संबंधित यूजर को ई-मेल के जरिए जानकारी देता है। इसमें 50 से ज्यादा सब कैटेगरी हैं जिससे यूजर को सामान खोजने में मदद मिलती है। इसमें सामान के फीचर और उनके रिव्यू भी देखे जा सकते हैं। इसे गूगल प्ले पर पांच में से चार रेटिंग दी गई है।
4. ग्रैब ऑन (www.grabon.in) दिलाएगा छूट
ऑनलाइन रिचार्ज से लेकर ऑनलाइन टिकट में अगर आप छूट पाना चाहते हैं तो ग्रेब ऑन वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। दरअसल ग्रैब ऑन में मुफ्त कूपन होते हैं जिनसे यूजर को छूट मिलती है। www.grabon.in पर विजिट करें। उसके बाद आपको अलग-अलग साइटों और उनके सामान पर मिलने वाली छूट की जानकारी मिल जाएगी। अगर आप पेटीएम से 500 रुपये का डीटीएच का रिचार्ज कर रहे हैं तो इसकी मदद से 10 रुपये से लेकर 70 रुपये तक बचा सकते हैं।

Comments
Post a Comment