फेसबुक टाइम पास के साथ करियर भी - Facebook Career in Timepass


आज स्मार्टफोन का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है . स्मार्टफोन आज के युवाओं का स्टेटस सिंबल भी के तो गलत नहीं होगा . कुछ हद तक स्मार्टफोन यूज करना भी सही है , लेकिन क्या आप अपने स्मार्टफोन का सही उपयोग कर रहे है . स्मार्टफोन के साथ साथ दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के साथ भी ये बात सही बैठती है .  आज फेसबुक हर एक ऐज ग्रुप के लोग यूज करते है जिसमे युवा बर्ग का रुझान फेसबुक में कुछ ज्यादा ही है .  लेकिन क्या आपको पता है की फेसबुक आपके टाइम पास के जरिये का आगे की चीज बन चुकी है . आज कल फेसबुक के साथ साथ प्रोफेशनल साइट लिंक्ड इन का अकाउंट होना युवाओं के लिए अनिवार्य जैसा लग रहा है . टाइम पास के जरिए के साथ साथ आपके ये अकाउंट आपको जॉब दिलाने में भी बहुत मददगार है . आप ये सोच रहे होंगे की ये फेसबुक हमे क्या जॉब दिलाये ! जी हाँ फेसबुक या लिंक्ड इन से जुड़े फ्रेंड भी इसमें आपकी मदद कर सकते है .  यदि फ्रेंड्स न भी करें तो लगभग साडी कंपनियों का खुद का प्रोफाइल है जिसपर अपने कंपनी की रिक्तता की डिटेल पोस्ट करते रहती बीएस जरूरत है तो आपको सक्रिय होने की . क्योकि इन साइट की सक्रियता आपको जॉब दिलाने में भी काफी मदद करती है की बार ऐसा होता है की इंटरव्यू देने के बाद आपका सोशल और प्रोफेशनल प्रोफाइल को फेसबुक और लिंक्ड पर आपके कंपनी मेंबर द्वारा सर्च किया जाता है . जहां आपकी सक्रियता आपके सोच से लेकर आपके व्यकतित्व तक को दर्शाता है . ऐसा होना भी चाहिए , क्योकि इस हाईटेक में हमारा भारत डिजिटल इंडिया बनने में लगातार लगा हुआ है .  यदि आपको ये बात बिलकुल भी समझ नहीं आ रही है तो हम आपके बताते है की कोई भी कंपनी आपको नौकरी देने से पहले आपके फेसबुक अकाउंट में क्या क्या चेक कर सकती है . 

व्यक्तित्व : इस बात में कोई दोराय नहीं है की कोई भी आपके टैलेंट और अनुभव को देख कर ही नौकरी देता है लेकिन इन दोनों के साथ साथ आपका व्यक्तित्व का एक अलग ही बात है. आपके व्यक्तित्व के बारे में लोग तभी जांएगे जब आप इसको प्रदर्शित करेंगे . और आज व्यक्तित्व  प्रदर्शन का सबदे बड़ा जरिया है सोशल नेटवर्किंग साइट . यदि आपने पहले से ही अपने व्यक्तित्व को  सोशल  के जरिए दुनिया के सामने रखा है  तो आपके साथ साथ आपके नौकरी के लिए भी सकारात्मक है . 
कम्युनिकेशन स्किल्स  के लिए भी कमपनिया पहले सोशल नेटवर्क प्रोफाइल्स और स्टेटस को चेक करती है जिसमे आपके छोटी छोटी बातो का आकलन बहुत बारीकी से होता है . इसके लिया आपको अपने अकाउंट का प्रोफाइल्स और स्टेटस को हमेशा अपडेट रखना चाहिए . इसके साथ ही छोटे छोटे ग्रामर की गलतियों का भी ध्यान रखना चाहिए .

हम अपने हर एक पल और उपलब्धि की चर्चा फेसबुक पर करते रहते है यह भी हमारे नौकरी पाने में सकारात्मक भूमिका निभाता है . क्योकि हम अपनी उपलब्धियों को कवर लेटर में लिखे होते है उसकी पुस्टि के लिए कंपनी वाले सोशल मीडिया की मदद लेते हैं . यदि आपका प्रोफाइल आपकी उपलब्धियों  के साथ ही अपडेट होता रहता है तो बहुत अच्छी बात है .

अभी हम सोशल नेटवर्किंग साइट पर सक्रियता की बात कर रहे थे आगे है सोशल मीडिया पर नौकरी सर्च करने के लिए अपने रूचि के अनुसार फेसबुक पर ग्रुप से जुड़ सकते है . यह ग्रुप आपको आपके मनपसंद नौकरी को ढूढ़ने में मदद करेगी . इसके साथ ही कंपनियों के प्रोफाइल ओ भी फॉलो कर सकते है . इससे आपको ये फायदा होगा की आपको नौकरी मिलने के साथ साथ इस नौकरी पाने के लिए और क्या क्या  करना होगा ये सारी जानकारिया आपको एक साथ मिलती है . जिसके लिए आपको किसी दूसरे साइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी .  यदि आप इस तरह से सारे बातो का ध्यान रखते हुए आप सोशल नेटवर्किंग साइट पर बने रहे है तो आपको इस सारी बातो के विश्वास होगा और अपने टाइम पास हो यूजफुल टाइम बना सकते है 
 यदि ऐसा नहीं कर सकते तो आपके पास फेसबुक को अपडेट करने का काम तो कर ही सकते है जो बहुत ही आसान है जैसे की जितनी भी बड़ी हस्तियां है जिनके पास समय की कमी है जिनका फेसबुक मेष अपडेट रहता है .ये अपने अकाउंट को अपडेट करने के लिए किसी कंपनी के साथ डील करते है जिसके लिए कंपनी को या तो खुद इस काम को करती है या किसी फ्रीलांसर को सौंप देती है .  यह काम भी फेसबुक यूजर के लिया बहुत ही आसान है . 


Keywords : Job, Social media, Facebook, Twitter, LinkedIn, job through social media, Digital India, नौकरी, जॉब, सोशल मीडिया, जॉब टिप्स, job tips, freelancer, Faacebook groups, Professional Network

Comments