![]() |
| Indra devi First Woman Yoga Guru in Middle |
1927 में भारत आकर यूजीन आधुनिक योग के जनक एंव प्रसिद्ध योग गुरू तिरूमलाई कृष्णाचार्य से योग सीखने के लिए काफी प्रार्थना की. उन्होंने योग गुरू पट्टाभाई जोएस और बीकेएस आयंगर के साथ योग के गुण सिख और पहली महिला भारतीय योग गुरू बन गई. इतना ही नहीं योग गुरु बनने के बाद यूजीन इंदिरा देवी के नाम से प्रसिद्ध हुई. इंदिरा देवी ने पहले योग स्टूडियो चीन में खोल जो प्रसिद्ध हुआ. चीन ,अर्जेंटीना और अमेरिका जाकर योग का प्रचार किया . जिससे प्रभाव जल्द ही दिखा और लोग इससे जुड़ने लगे. वहां उनको सब ‘लेडी ऑफ योगा’ के नाम से जानते थे. उन्होंने योग कला को सीख कर ये साबित कर दिया कि भले ही भारत की मिट्टी में उनका जन्म ना हुआ हो पर इसकी संस्कृति से जुड़कर उन्होनें पूरी दुनिया में भारतीय योग विद्या फैलाकर सभी को इससे जोड़ दिया। 2002 में आधुनिक विश्व की पहली महिला योग गुरू इंदिरा देवी की मौत हो गई. आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा सिखाई गई कला हर देश की मिट्टी में रहकर उनकी याद दिलाती है.
Keywords : Yoga , Woman yoga guru of modern world, Woman, World, International Yoga Day, first Woman yoga guru

Comments
Post a Comment